बंगलूरू में जेल के भागे हुए कैदी को फिल्मी अंदाज में दोबारा गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार पुलिस ने 31 अगस्त को जेल से भागे डेविड मुनियप्पा उर्फ डेविड कुमार को उसके फेवरेट बार से पकड़ा है। पुलिस ने डेविट को पकड़ने ने के लिए स्पेशल टीम बनाई थी।
जानकारी मिली की डेविड अक्सर अपने फेवरेट रेस्तरां में आता जाता रहता है। इतना ही नहीं डेविड अपनी दादी के काफी करीब माना जाता है और वह उससे भी अक्सर मिलने आता जाता रहता था।
सादे कपड़ों में बार में पांच टेबलों पर बैठे पुलिसकर्मी
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रेस्तरां में आने और दादी से मिलने की खबरों के बाद पुलिस ने डेविड को पकड़ने की पूरी तैयारी कर ली। प्लान के मुताबिक 5 पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में बार में अलग-अलग टेबल पर जाकर बैठ गए। इस बीच डेविड रेस्तरां में पहुंचा और अपनी पसींददा जगह पर आकर बैठ गया और अपनी ड्रींक का ऑडर्र दिया।
खास बात है कि डेविड को इस बात की भनक लग गई कि वहां उससे दबोचने के लिए पुलिस जाल बनाए बैठी है। इसके बाद डेविड वहां उठ खड़ा हुआ और बार से भाग निकला। इस बीच पुलिसकर्मी भी डेविड की पीछे भागे। चोर-पुलिस के इस खेल में करीब 500 मीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने डेविड को पकड़ लिया।