फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सबक सिखाने' के लिए मुंबई के स्कूल ने दो दर्जन बच्चों के जबरदस्ती बाल कटवा दिए

Sat, 01 Jul 2017 01:51 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
बच्चों के जबरदस्ती काटे गए बाल
विज्ञापन
स्कूल में मासूमों के साथ प्रताड़ना के कई मामले आते हैं लेकिन मुंबई का ये मामला कुछ ज्यादा ही प्रताड़ित करने वाला है। यहां विखरौली के एक स्कूल में टीचर ने सबक सिखाने के लिए एक दो नहीं बल्कि पूरे 25 मासूमों के बाल कटवा दिए। 
विज्ञापन


मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल स्कूल के डायरेक्टर, ऑफिस असिस्टेंट और बाल काटने वाले फिजिकल ट्रेनिंग टीचर के खिलाफ परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

दरअसल, विखरौली स्थित एक प्राइवेट स्कूल में डायरेक्टर ने वीरवार को बच्चों को छोटे बाल रखने के आदेश दिए। इसके बाद कल उन्होंने फिजिकल ट्रेनिंग टीचर के साथ मिलकर बच्चों को सबक सिखाने की सोची और स्कूल के दो दर्जन से अधिक बच्चों को जबरदस्ती पकड़कर उनके बाल कटवा दिए। इस जबरदस्ती में दो बच्चों को सिर में चोट भी आई। 
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बच्चों के साथ जबरदस्ती की गई इतना ही नहीं जब उन्होंने स्कूल प्रबंधन से इस बारे में जानना चाहा तो उनकी एक न सुनी गई। जिस पर उन्हें पुलिस के पास जाना पड़ा। 
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें