एक तरफ देश में बेटियों की पढ़ाई के लिए मुहीम चलाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके साथ क्राइम की वारदातें भी बढ़ती जा रही हैं। राजस्थान के जयपुर में मां ने 4 महीने की मासूम बेटी को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह एक लड़की थी। हैरान करने वाली बात है कि मासूम के गले पर 16 घाव बरामद हुए हैं।
26 अगस्त को घर की तीसरी मंजील पर एसी के पुराने बक्से में खून से लतपत बच्ची की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को जरा भी शक नहीं हुआ कि इस खूनी वारदात को खुद मां अंजाम दे सकती है।
दरअसल, जयपुर के शास्त्री नगर में रहने वाली बेटे की चाहत रखने वाली हत्यारिन मां नेहा गोयल एक पढ़े-लिखे जॉइंट परिवार में रहती है। शक न होने की एक वजह यह भी थी कि परिवार में 20 लोग रहते हैं और जयपुर के व्यापार संघ में ऊंचे पद पर परिवार के वरिष्ठ सदस्य थे। ऐसे में पुलिस को शुरुआत में किसी बाहर वाले पर शक हुआ था।