फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन से भीगी सास दे रही थी आत्मदाह की धमकी, बहू ने जलती लकड़ी से जलाया

Sun, 06 May 2018 10:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मदाह की चेतावनी देकर किसी पर रौब जमाने की बात नई नहीं है। लेकिन कई बार ऐसा करना भारी भी पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला वडोदरा के आणंद जिले के आंकलवाड़ी गांव से सामने आया है। यहां एक सास ने अपनी बहू पर रौब जमाने के लिए खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। सास की ऐसी हरकत से गुस्साई बहू इस बात से अंजान थी कि सास ने सच में केरोसिन छिड़क लिया है। बहू ने चूल्हे से जलती लकड़ी उठाई और अपनी सास के कपड़े पर फेंक दी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। 

विज्ञापन


आग की लपटों में फंसी सास चिल्लाने लगी। उसकी आवाज से वहां ससुर दौड़ते हुए आया लेकिन पत्नी को बचाते समय वह भी झुलस गया। जानकारी के मुताबिक घटना 30 अप्रैल की है। बहू सोनलबेन घर में चूल्हा जलाकर काम कर रही थी। उसी वक्त उसकी सास शांताबेन भी चूल्हे के पास आकर बैठ गई। दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी बीच शांताबेन केरोसिन में भीगी हुई जब चूल्हे के पास बैठकर बहू सोनलबेन से कहने लगी कि अगर तुम ऐसा करोगी तो मैं आत्मदाह कर लूंगी। 

इसके बाद सोनलबेन ने शांताबेन के कपड़े को चूल्हे से लकड़ी उठाकर छुआ दिया जिससे उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। शांताबेन की आवाज सुनकर उनके पति मंगलभाई परमार दौड़ते हुए आए और पत्नी को बचाने की कोशिश में वह खुद भी झुलस गए। इसके बाद दोनों को वडोदरा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने ही दम तोड़ दिया। मौत से पहले शांताबेन ने बयान में कहा था कि उसका उसकी बहू के साथ झगड़ा हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें