फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी क्या वजह थी जो डेढ़ साल के बेटे को पीठ पर बांधकर नहर में कूदी महिला

Mon, 28 Aug 2017 05:12 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली के गांव नकहिया की एक महिला ने पति से विवाद के चलते रविवार की सुबह अपने दो साल के पुत्र को अपनी पीठ पर बांधकर लौखनियां पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। जब तक लोगों ने उन्हें निकाला, दोनों की मौत चुकी थी। खुदकुशी की वजह पति-पत्नी के बीच अक्सर होने वाला विवाद माना जा रहा है। मृतक महिला के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी को परेशान किया जाता था।
विज्ञापन


 नकहिया निवासी जसवंत वर्मा और उसकी पत्नी सुधा वर्मा (25) के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार की रात भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। सुधा बिना कुछ बताए रविवार की सुबह अपने घर से दो साल के पुत्र आकाश को लेकर निकली। पैदल तीन किलोमीटर का सफर तय कर करीब सात बजे शारदा नहर के लौखनियां पुल पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुधा ने बेटे को साड़ी के पल्लू से पीठ पर बांधा और नहर में कूद गई। उसे नहर में छलांग लगाते लौखनियां गांव के कुछ लोगों ने देख लिया। वो शोर मचाते मौके पर पहुंचे और नहर में कूदकर बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक मां-बेटे तेज बहाव में बह गए। करीब एक घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव नहर से बरामद हुए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी महिला के ससुर राजबहादुर वर्मा को दी। पति समेत ससुराल के कई लोग मौके पर पहुंच गए। मां-बेटे का शव देख मौके पर चीखपुकार मच गई। 
पति जसवंत वर्मा ने थाना सिंगाही के गांव निबौरिया निवासी अपनी पत्नी के मायके वालों को घटना की जानकारी दी।

मृतका के पिता रमाकांत वर्मा परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल के लोगों पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। यदि कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें