गुजरात के अहमदाबाद में मां-बाप को अपनी ही बेटी को देह-व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस आरोप में मां-बाप समेत 9 लोगों को पुलिस ने धर-दबोचा है। 13 साल की मासूम का गैंगरेप भी किया गया। मीडिया खबरों के अनुसार मां-बाप ने 14 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी गायब हो गई है।
जांच में जुटी पुलिस ने उनसे सवाल किए, लेकिन वे दोनों जवाब देने से बच रहे थे। पुलिस को उसी वक्त से शक हो गया और जब सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल लिया। इसके बाद बच्ची को धोलका इलाके के कलीकुंड क्षेत्र स्थित गांव से बरामद किया गया।