फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में 100 से ज्यादा महिला कैदी, कुछ बोलीं-राम रहीम हमारे गुरु, हमें मिलाओ

Wed, 30 Aug 2017 10:13 AM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : SELF
विज्ञापन
जेल के बाहर लाखों अनुयायियों के साथ करोड़ों का साम्राज्य चलाने वाले डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का जेल के अंदर भी लघु ‘डेरा’ है। जेल के कैदियों सहित स्टाफ में उसके कुछ अनुयायी शामिल हैं। इतना ही नहीं कुछ महिला कैदियों ने तो जेल में बंद राम रहीम से मिलने की भी गुहार लगा दी है। 
विज्ञापन


फिलहाल सुनारिया जेल में करीब डेढ़ हजार बंदी हैं। इनमें अधिकतर सजायाफ्ता हैं। महिला कैदियों की संख्या भी 100 से ज्यादा है। जिस दिन राम रहीम को जेल में लाया गया तो बंदियों को अखबार के माध्यम से पता चल गया। इसके बाद जेल में बंद कुछ महिला कैदियों ने राम रहीम से मिलने की गुहार लगाई।

हालांकि जेल प्रशासन ने ऐसी कोई भी बात नहीं मानी। बता दें कि राम रहीम के अनुयायियों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इसी कारण राम रहीम को जेल की विशेष बैरक में रखा गया है। ताकि वह अन्य बंदियों से दूर रहे। उसके बैरक में फिलहाल दो और कै दी हैं। जब मामले में जेल अधीक्षक से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक जेल - फोटो : ANi
महिला कैदियों के अलावा बहुत से पुरुष कैदी भी डेरा प्रमुख के अनुयायी हैं। इनमें अधिकतर वह कैदी हैं जो चोरी, मारपीट सहित अन्य छोटी धाराओं में जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन की ओर से इन कैदियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बैरक खुलने के बाद यह डेरा प्रमुख से मिलने का प्रयास कर सकते हैं।

इसके अलावा बताया जा रहा है कि जेल के कुछ कर्मचारी भी पहले से डेरा प्रमुख के अनुयायी हैं। जेल प्रशासन द्वारा ऐसे कर्मचारियों का भी पता लगाया जा रहा है। बता दें कि बरवाला आश्रम प्रकरण के दौरान कुछ पुलिस वाले कथित संत रामपाल के अनुयायी निकले थे। बाद में इन पुलिस कर्मियों के नामों की सूची तैयार कर अलग जगह ड्यूटी पर भेजा गया था। 

सुबह लगाई हाजिरी, बुरे काम नहीं करने की ली शपथ
आम कैदियों की तरह डेरा प्रमुख ने सुबह जेल में हाजिरी लगाई। जेल में प्रतिदिन सुबह कैदियों और बंदियों की हाजिरी लगाने के साथ ही शपथ दिलाई जाती है। राम रहीम ने भी अन्य कैदियों के साथ बुरे काम न करने की शपथ ली। वह सुबह अपने बैरक में कंबल पर बैठा रहा। काफी देर तक दीवारों को ताक ता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें