यूपी के मुरादाबाद में रहस्यमय हकीम हत्याकांड का खुलासा हो गया है। हकीम का कत्ल उसकी बीवी ने ही अवैध संबंधों के चलते कराया था। यह खुलासा हत्याकांड में गिरफ्तार हुई हकीम की पत्नी और अन्य आरोपियों ने किया है। मालला कटघर इलाके के सीतापुरी का है।
हकीम का शक था कि उसके मुंहबोले भांजे के साथ उसकी पत्नी के नाजायज ताल्लुकात हैं। उधर, हकीम के बहनोई ने हकीम पर अपनी भतीजी के साथ अवैध संबंध कायम करके अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। हकीम की पत्नी रेहाना ने हकीम के भांजे और उसके पिता को एक लाख सत्तर हजार रुपये की सुपारी देकर कत्ल करवाने की बात कबूल कर ली है। इसके लिए तीस हजार रुपये एडवांस में भी दिए थे। जबकि बाकी रकम हकीम की कार बेचकर चुकाना तय हुआ था।
हकीम के बहनोई नजीबुल्ला ने बताया कि हकीम ने उसकी भतीजी से अवैध संबंध बना लिए थे। उसने भतीजी की अश्लील वीडियो बना ली थी। अन्य और महिलाओं से भी हकीम के संबंध थे। अगर रेशाना उसकी सुपारी नहीं भी देती, तब भी उसकी हत्या करने की हम लोग ठान चुके थे। पुलिस ने सभी हत्यारोपियों को शुक्रवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।