फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की अनुमति से बिजनेसमैन कर रहा था बेटी का यौन शोषण, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Mon, 14 May 2018 12:33 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sexual harrasment
विज्ञापन

केरल के एक सिनेमाघर में नाबालिग के साथ हुए यौन शोषण के मामले में पुलिस का कहना है उसने लड़की की मां को गिरफ्तार किया है। मल्लपुरम जिले में नाबालिग का एक व्यवसायी ने यौन शोषण किया था। पुलिस का कहना है कि लड़की की मां को इस शोषण की जानकारी थी। मामले का मुख्य आरोपी अधेड़ उम्र का व्यवसायी मोईदीन कुट्टी है। उसे शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


आरोपी को एक न्यूज चैनल द्वारा दो घंटे की सीसीटीवी फुटेज ऑन-एयर करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। यह फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो गई है। कुट्टी और लड़की की मां पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। घटना पर केरला महिला आयोग की अध्यक्ष एमसी जोसेफिन का कहना है कि शुरुआती जांच से पता चला है लड़की का शोषण मां की मौन सहमति की वजह से हो रहा था। 

यह घटना 18 अप्रैल की है। सिनेमाघर के अंदर लगे कैमरे में दिख रहा है कि रात के शो के दौरान एक अधेड़ उम्र का शख्स नाबालिग लड़की और महिला के बीच में बैठा हुआ है और दोनों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। एक दर्शक द्वारा घटना के बारे में बताने पर सिनेमाघर मालिक को इसकी सूचना दी। जिसने तुरंत बाल अधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया जिन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बेशक उसी समय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मगर कार्रवाई शनिवार को मीडिया द्वारा घटना का संज्ञान लेने के बाद की गई। जोसेफिन ने कहा, 'घटना को देख रहे पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से घोर लापरवाही हुई है।' मानवाधिकार आयोग ने भी इस घटना में ठोस सबूत होने के बावजूद कोई कार्रवाई ना करने की वजह से जांच के आदेश दिए हैं।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार आरोपी उसका शोषण कर चुका है। लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने विस्तृत बयान दिया और उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। इसके बाद उसे शरणार्थी गृह भेज दिया गया है। महिला आयोग का कहना है कि पीड़िता को इस सदमें से बाहर निकालने के लिए उसकी काउंसिलिंग की जा रही है। आरोपी ज्वैलरी की दुकानें और होटल चलाने के साथ ही एक लॉज का मालिक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें