फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का विरोध करने पर पिता ने ब्लेड से किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Mon, 14 May 2018 09:11 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं ये बात तो हर कोई जानता है इसलिए अकसर उन्हें कहा जाता है कि वह समय से घर से निकलें और रात होने से पहले घर लौट आएं। लेकिन अब तो ऐसे भी कई मामले सामने आने लगे हैं जिनसे साफ तौर पर पता चलता है कि महिलाएं घर में अपनों के बीच भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला आया है नोएडा के सेक्टर 19 से। यहां अपने ही घर में एक 18 साल की लड़की के पिता ने उसका रेप करने की कोशिश की और विरोध करने पर उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। 

विज्ञापन


घटना शनिवार रात की है जब स्थानीय बाजार से सामान खरीद पीड़िता करीब 9 बजे घर लौटी थी। उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी, महिला का कहना है कि उसके सौतेले पिता ने उसे कमरे के अंदर आने को कहा और दरवाजा बंद कर लिया। उसने बताया कि आरोपी ने उसे अनुप्युक्त ढंग से छुना शुरू कर दिया और उसका रेप करने की कोशिश की। इसके बाद जब उसने इसका विरोध किया तो उसके सौतेले पिता ने उसका मुंह दबा दिया और उसके कपड़े फाड़ने लगा। 

पीड़िता ने बताया कि जब उसने खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी ने ब्लेड से उसके सीधे हाथ पर वार कर दिया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने सौतेले पिता, मां और सौतेली बहन के साथ नोएडा में रहती है। उसके सगे पिता की 10 साल पहले ही मौत हो गई थी जिसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी की। आरोपी पिता ट्रैवल एजेंसी में काम करता है और पिछले दो साल से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। 
विज्ञापन


सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनीष सक्सेना के मुताबिक पीड़िता खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर सड़क पर आ गई। उसके हाथ से लगातार खून बह रहा था। उसी समय वहां से गुजरने वाला एक व्यक्ति उसे ई-रिक्शा से सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन ले गया, जहां से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उसके हाथ पर चोट के निशान आए हैं। अस्पताल से उसे कुछ देर बाद छुट्टी मिल गई। 

वहीं आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (घातक हथियार से जख्मी करना), 354 बी (महिला को जबरन निर्वस्त्र करना), 376 (रेप) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ के मुताबिक पहले आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें