फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में नाबालिग से रेप, चाकू और ब्लेड से किए गए कई वार

Sat, 05 May 2018 12:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार के नाबालिग से रेप पर कड़ी सजा का प्रावधान वाला अध्यादेश लाने के बाद भी ये घटनाएं थमती नहीं दिख रहीं। अब कोलकाता से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप किया गया। जिसके बाद शुक्रवार को उसे बेहोशी की हालत में दक्षिण कोलकाता के पास फेंक दिया गया था। 

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इन लोगों के फोन से ही लड़की किसी अन्य लड़के को फोन किया करती थी। पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा थी और दक्षिण कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके में अपना दादा दादी के साथ रहती थी। गोल्फ ग्रीन अपार्टमेंट में अधिकतर टॉलीवुड अभिनेता और फिल्म डायरेकटर्स रहते हैं। 

पीड़िता को सबसे पहले वैशाली अपार्टमेंट के पास एक गली में स्थानीय व्यक्ति ने देखा। उसने बताया कि वह पूरी तरह खून से लथपथ थी। उसके सिर, मुंह, हाथ और प्राइवेट पार्ट में काफी चोटें आई थीं। उसके कपड़े पूरी तरह से फटे हुए थे। उसने बताया कि वह बेहोशी की हालत में बड़बड़ा रही थी। जिसके बाद उसने अन्य लोगों और पुलिस को इसकी जानकारी दी फिर पीड़िता को एमआर बांगर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंस ले जाया गया। 
विज्ञापन


पीड़िता की दादी का कहना है कि उस पर बहुत बुरी तरह से अत्याचार किया गया था। जिस कारण उसकी नाक और आंख से खून निकल रहा था। ऐसा लग रहा था कि अगर वह बच भी जाती है तो वह देख नहीं पाएगी। इसके अलावा उसके पूरे शरीर पर चाकू और ब्लेड से काटने के निशान थे। लड़की के दादा का कहना है कि वह रोज की तरह ही बुधवार को भी स्कूल के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। फिर उन्होंने उसको ढूंढना शुरू कर किया पर वह कहीं नहीं मिली। जिसके बाद गुरुवार सुबह वह जादवपुर पुलिस स्टेशन गए और अपनी पोती की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। 

वहीं पुलिस का कहना है कि लड़की घर से स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन जब उसका शरीर बुरी हालत में पाया गया तब उसने सूट सलवार पहना हुआ था। जबकि उसके स्कूली कपड़े उसके बैग में पाए गए। पुलिस के मुताबिक वह घर से स्कूल के लिए तो निकली थी लेकिन वह स्कूल की जगह कहीं और गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता के होश में आते ही उसका बयान भी लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें