नाबालिग के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया है। हैवान इस हद तक दरिंदगी कर सकता है ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। पढ़ें पूरी खबर
घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की है। रोजा इलाके में खेत में धान की बाली बीनने गई एक किशोरी की लाश मंगलवार को नग्नावस्था में गन्ने के एक खेत में मिली। उसके शरीर के कई हिस्सों में चाकू से गोदे जाने के भी निशान मिले हैं।
पढ़ें:- 'मौसी' ने घर बुलाकर रातभर नाबालिग का कराया दुष्कर्म, फिर किया हैरान करने वाला कांड
हालात बता रहे हैं कि रेप के बाद हत्या की गई है। एसपी सिटी, सीओ सदर और फोरेंसिक टीम पड़ताल में जुटी है। धान कटने के बाद खेत में बिखरी पड़ी बालियां बीनने के लिए 12 वर्षीय किशोरी मंगलवार दोपहर दो बजे घर से निकली थी।
शाम पांच बजे तक जब वह वापस नहीं आई तब परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। परिजन उसकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो वहां पास में ही गन्ने के खेत में उसके कपड़े पड़े दिखाई दिए।