फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण कर किया रेप, जंगल में ऐसे हाल में मिली पीड़िता को देख कांप गई रूह

Sun, 24 Dec 2017 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गांव के एक युवक ने नाबालिग युवती का अपहरण किया। उसके जंगल में ले जाकर हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ऐसे हाल में मिली देखने वालों की रूह कांप गई। घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है। केमरी थाना इलाके के एक गांव में खेत पर गई किशोरी को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद वह बदहवास हालत में जंगल में पड़ी मिली। 
विज्ञापन


इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गांव के ही दूसरे समुदाय के किशोर पर अपहरण और दुष्कर्म के आरोप हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी फरार है। घटना से क्षेत्र में रोष है।

पढ़ें:- 'दारोगा ने विधायकी के ख्वाब दिखाए और बेटे के साथ मिलकर 23 दिनों तक बंधक बनाकर शोषण किया'

केमरी थाना इलाके के गांव की 15 साल की लड़की 18 दिसंबर की शाम खेत पर काम कर रही थी। आरोप है कि गांव के ही दूसरे समुदाय के 17 वर्षीय लड़के ने किशोरी को जबरन अगवा कर लिया। किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी खोज शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान को बताया कि दूसरे समुदाय के किशोर को उनकी भतीजी को ले जाते देखा गया था। परिजन तभी से बेटी की खोज में जुटे थे। पुलिस के मुताबिक एक दिन बाद 19 दिसंबर को किशोरी अपने ही खेत में पुआल के ढेर में बदहवास हालत में पड़ी मिली। 

पढ़ें:- कमरे में अकेली साे रही थी क‌िशाेरी, चार लाेगाें ने बनाया हवस का श‌िकार

परिजन तुरंत उसे लेकर डॉक्टर के पास ले गए। रामपुर में एक डॉक्टर के यहां उसका इलाज शुरू हुआ। लेकिन शुक्रवार रात को इलाज के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया। लड़की की मौत के बाद उसके पिता ने केमरी थाने में आरोपी किशोर के खिलाफ बेटी के अपहरण और रेप और हत्या की तहरीर दी है। 

जिसके आधार पर पुलिस ने फिलहाल गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ सुशील वर्मा का कहना है कि किशोरी का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। घटना फिलहाल संदिग्ध लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें