साहिबाबाद। पुलिस ने चोरी के 25 मोबाइल के साथ एक शातिर चोर दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी अपनी एक मोबाइल शॉप है। वह दुकानों से मोबाइल चुराकर अपनी शाप पर बेचता था। इसमें उसकी पत्नी भी सहयोग करती थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
थाना इंदिरापुरम एसएचओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पुलिस अटल चौक पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक दिखाई दिया। उसके हाथ में काले रंग का बैग था। पुलिस ने उसे रोककर बैग की तलाशी ली तो 25 मोबाइल मिले।