फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख का इनामी था अबु इस्माइल, करतूतें सुनेंगे तो कहेंगे अच्छा हुआ

Sat, 16 Sep 2017 09:57 AM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
abu ismail
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों पर हमले का मास्टरमाइंड लश्कर का ऑपरेशनल कमांडर अबु इस्माइल 10 लाख का इनामी था। उसकी करतूतें इतनी खतरनाक थीं, आप सुनेंगे तो कहेंगे अच्छा हुआ...
विज्ञापन


अबु इस्माइल ए डबल प्लस कैटगरी का आतंकी था। पुलिस ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। अबु दुजाना के मारे जाने के बाद उसके पास लश्कर की कमान थी। 
 
पढ़ें- जानिए, कैसे आसानी से मारा गया 10 लाख का इनामी लश्कर कमांडर?

आईजी मुनीर अहमद खान, विक्टर फोर्स के जीओसी बीएस राजू तथा सीआरपीएफ आईजी रविदीप सिंह शाही के अनुसार मुठभेड़ में आतंकियों का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है। अबु इस्माइल पर हत्या, बैंक लूट तथा हमले के 15 मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ हमले का मास्टरमाइंड अबु इस्माइल पर ये मामले थे

मुठभेड़ में ढेर आतंकी अबु इस्माइल और उसका साथी - फोटो : Amar Ujala
- पंथा चौक पर सीआरपीएफ काफिले पर हमला, एक जवान की मौत, छह जवान और दो नागरिक घायल
- पंथा चौक क्षेत्र के जेवन क्रासिंग पर पुलिस वाहन पर हमला, एक अधिकारी शहीद
- नौगाम में सीआरपीएफ की 29 बटालियन की पार्टी पर हमला, एक जवान घायल
- अनंतनाग जिले के बटिंगू में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला, आठ यात्रियों की मौत, 17 जख्मी
- लाल चौक पर ग्रेनेड हमला, एक नागरिक की मौत तथा 25 घायल
- पुलवामा के काकपोरा में सेना के कैंप और पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला
- पुलवामा में कांदिजल के पूर्व सरपंच की हत्या
- पुलवामा के काकपोरा के पूर्व सरपंच की हत्या
- पांपोर में सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला, तीन जवान शहीद
- अनंतनाग जिले के केपी रोड पर पुलिस पार्टी पर हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद
- 21 नवंबर 2016 को बडगाम के चरारेशरीफ में जेके बैंक की शाखा से 14 लाख की लूट
- 15 दिसंबर 2016 को पुलवामा के रतनीपोरा में जेके बैंक की शाखा से 11 लाख की लूट
लोगों की दुआओं से मारा गया आईजी ने कहा कि जिस दिन अबु इस्माइल ने अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला कर कई लोगों को मौत की घाट उतार दिया था उस दिन कश्मीर की अवाम ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा था। लोगों ने मन से इन आतंकियों के खात्मे की दुआ मांगी थी। लोगों की दुआओं का ही प्रतिफल है कि वह ढेर कर दिया गया। हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों की ओर से लगातार अबु इस्माइल की ट्रैकिंग की जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें