घर में चल रहे बुरे हालातों से एक पिता इस कदर आहत था कि उसने अपने 5 साल के मासूम को चाकू से गोद डाला। हैरान करने वाली बात है कि वो मासूम अपने पिता से सिर्फ दो रुपये मांग रहा था। घटना उत्तर प्रदेश के वाराणसी की है, जहां पेशे से टूरiस्ट पिता विनोद राजबहार(35) ने अपने पहली क्लास में पढ़ने वाले बेटे शिवम को खत्म करने की कोशिश की।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक बच्चा अपने पिता ने पतंग खरीरदने के लिए दो रुपये मांग रहा था। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि घर के बुरे हालातों की वजह से पापा का मूड ठीक नहीं रहता। नादान बच्चा बार-बार पैसा मांगे जा रहा था और इसी वजह से नाराज विनोद बच्चे को घर की छत पर ले गया और वहां उसे बुरी तरह से पीटने लगा। इसके बाद उसने रोते हुए मासूम पर चाकू से वार करने शुरू कर दिए।