फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: 10 साल की बच्ची से रेप करने पर मिली 160 साल की सजा

Sat, 22 Sep 2018 04:00 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी में एक अदालत ने 10 साल की मासूम से रेप करने के दोषी को 160 साल की सजा सुनाई है। वॉशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक दोषी का नाम निकोलस डिओन (34) है और उसने कई बार 10 साल की मासूम के साथ रेप किया है। पीड़िता उसकी गर्लफ्रेंड की बेटी है। कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए ये फैसला सुनाया। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि उसे 136 साल तक परोल भी नहीं मिल सकती। इस मामले पर कोर्ट में पूरे 2 साल तक सुनवाई चली। इस अपराध को कोर्ट ने दिल दहला देने वाला बताया। बता दें रेप पीड़िता ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है।

विज्ञापन


10 से अधिक बार किया रेप

मामले की जांच में पाया गया कि डिओन ने 10 से अधिक बार मासूम के साथ रेप किया था। पहली बार उसने बच्ची के साथ जब रेप किया तब वह महज 8 साल की थी। उसके बाद खुद को बचाने के लिए कोर्ट को भी गुमराह किया और उल्टा पीड़िता की मां पर ही आरोप लगा दिया कि उसने अपनी बेटी के शरीर में जबरन उसका स्पर्म डाल दिया है। उसने यह भी कहा कि उसने कभी बच्ची से साथ संबंध नहीं बनाए।

बच्ची अपनी मां के साथ अटलांटा में रहती है। वह अभी 12 साल की है। साल 2017 में उसने एक बेटे को जन्म दिया था। दोषी डिओन बच्ची और उसकी मां के साथ रहने लगा था। पहले तो उसने मां के साथ संबंध बनाए और बाद में उसने बच्ची के साथ रेप किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां उसका गर्भपात कराना चाहती थी लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद ऐसा नहीं हो पाया। बच्ची को पूरी मेडिकल सुविधा भी नहीं मिल पाई। अभी कोर्ट में पीड़िता की मां के खिलाफ भी अपराध में साथ देने और गुनाह छुपाने के लिए ट्रायल चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें