फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में छोटी बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में पचास साल का पड़ोसी गिरफ्तार

Sat, 22 Sep 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
ठाणे में नाबालिग से बलात्कार
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहनेवाली पांच वर्ष की एक छोटी बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि भिवंडी में रहने वाले 50 वर्षीय आरोपी व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


यह घटना गुरुवार शाम की है जब पीड़िता कुछ सामान खरीदने के लिये अपने घर से बाहर गयी थी। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश होने के चलते वह आरोपी के घर के पास रुक गई। तभी वह व्यक्ति कथित तौर पर उसे खींचकर अपने घर के भीतर ले गया और उसने उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि लड़की घर लौटी और अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया। उसकी मां भिवंडी में शांति नगर थाना गई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उस पर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

(इनपुट-भाषा)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें