जमशेदपुर के साकची में किशोरी से रेप कर एमएमएस बनाने की घटना सामने आयी है। मामले में आरोपी ने नाबालिक लड़की को पानी में धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी ने किशोरी को नशीला पदार्थ देने के बाद पार्क में ले जाकर रेप किया।
आरोपी की घिनौनी हरकत महज यही तक नहीं रुकी बल्कि उसने किशोरी का रेप करने का एमएमएस भी बना लिया। इस घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान किशोरी के पडोसी सोनू के रूप में की है।
शिकायत के बाद पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की मेडिकल जांच करवाया। साथ ही किशोरी का बयान दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 164 के तहत मामला दर्ज किया है। बताते चलें कि रेप के वीडियो को लेकर आरोपी किशोरी को काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा था। हालांकि कि अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।