बीते दिनों नाबालिग को घर में अकेली पाकर दुष्कर्म करने का आरोपी युवक जब दोबारा दुष्कर्म करने पहुंचा तो लड़की के परिजनों और लोगों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आरोपी चमकौर सिंह की मंगलवार शाम पीजीआई में मौत हो गई।
मोगा के थाना मैहना की सब इंस्पेक्टर हरजीत कौर के मुताबिक 14 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि बीते दिनों आरोपी चमकौर सिंह ने उसे घर में अकेली पाकर दुष्कर्म किया था। तीन दिन बाद 29 सितंबर को भी चमकौर अपने भाई और अन्य साथियों के साथ आया और उससे दुष्कर्म किया।
इसी बीच उसके परिवार वाले आ गए और चमकौर सिंह को पकड़कर जमकर पीटा इधर, एक अक्टूबर को नाबालिग का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
जिसके बाद दो अक्टूबर को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में नाबालिग के बयान पर आरोपी चमकौर सिंह, उसके भाई तरसेम सिंह उर्फ सेमा, दोस्त संदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह व जगा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।