फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलापुर: सहकर्मी से कराया भतीजी का रेप, वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी

Thu, 07 Sep 2017 12:41 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
ये कहानी फिल्मी नहीं, रियल बदलापुर की है। यहां महिला ने सहकर्मी से अपनी भतीजी का रेप करवा दिया, साथ ही वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, 18 साल के सहकर्मी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 24 साल के एक व्यक्ति को ठाणे में बदलापुर से बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, इस मामले में पीड़िता ने अपनी चाची पर आरोपी सुधीर बोराडे को बलात्कार के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। 

पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक, उसकी चाची, आरोपी सहयोगी और वह तीनों बदलापुर टाउनशिप की एक ही कंपनी में काम करते हैं। यह घटना रविवार को हुई, जब वह काम के लिए सुबह अपने घर से बाहर निकल गई और उसकी चाची ने बताया कि वे तीनों, पुणे जिले के लोनावाला मंदिर में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोगी और चाची के खिलाफ मामला दर्ज

बताया जाता है कि, पीड़िता ने दोपहिया वाहन पर आरोपी के साथ मंदिर जाने के लिए निकली लेकिन उसे मंदिर के बजाय नेरल इलाके के एक लॉज में ले जाया गया। लॉज में आरोपी ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ की और बाद में बलात्कार किया और इस घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपी ने पीड़िता को यह भी धमकी दी कि अगर वह घटना के बारे में किसी को भी बताई तो वह सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर देगा।

पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया और उसने सहयोगी और चाची के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), आरडब्ल्यू 34 (पूर्व नियोजित अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें