फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की लाश काटकर फ्रीज में रखे थे टुकड़े, जानें क्यों रचा खूनी षड्यंत्र

Fri, 06 Jan 2017 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के ठाणे में जिला कोर्ट ने एक शख्स को पत्नी की बर्बर हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। चौंका देने वाली बात है कि उसने अपनी पत्नी को जिस तरह मौत दी उसे जान कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। उसने हत्या के बाद लाश के टुकडे़ किए और उन्हें फ्रीज में रख दिया।
विज्ञापन


हत्या करने वाले शख्स का नाम गिरिश पोटे है और उसे पत्नी मधुवंती पाठक के कत्ल में दोषी पाया गया है। कोर्ट ने गिरिश पर टिपण्णी करते हुए कहा कि वो ये नहीं सोचे की 14 साल की जेल काट कर बाहर आ जाएगा बल्कि उसे जिंदगी भर इस बर्बरता के लिए जेल में रहना पड़ेगा। हालांकि, उसने कोर्ट ने माफी की गुहार लगाई है।

छह महीने से बेरोजगार था पति

Murder
फ्रांस की रहने वाली मधुवंती का लालच-पालन फ्रांस में ही हुआ था। दरअसल, मधुवंती की मां ने एक भारतीय से शादी कर ली थी और वे 2009 में फ्रांस चली गईं लेकिन उनके पति का निधन हो गया। इसके बाद मां ने मधुवंती की शादी गिरिश पोटे से करा दी। गिरिश गारमेंट्स के शोरूम में सेल्स मैनेजर था।

कुछ दिनों बाद गिरिश की नौकरी चली गई। छह महीने से बेरोजगार गिरिश की नौकरी को लेकर भी बहस हुआ करती थी। साथ ही दंपत्ति में पैसों को लेकर अक्सर झगड़ा हुआ करता था और वो एक-दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करते थे।
विज्ञापन

​सीसीटीवी की नजर से बचने के लिए फ्रिज में रख दिए टुकड़े

पुलिस ने बताया कि पति की बेरोजगारी और रोज-रोज के झगड़ों से परेशान मंधुवती अपना सारा पैसा लेकर फ्रांस लौटना चाहती थीं। इससे नाराज गिरिश ने मंधुवती का कत्ल करने का प्लान बना लिया। उसने अपने दो साल के बेटे को कत्ल से चार दिन पहले अपने रिश्तेदार के यहां रहने के लिए भेज दिया।

इसके बाद वो मॉल गया और वहां से धारदार चाकू ले आया। मौका पाकर गिरिश ने मधुवंती पर वार करने शुरू कर दिए। गिरिश ने लाश को बिल्डिंग की लॉबी में ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन बिल्डिंग में सीसीटीवी में लगे होने की वजह से उसने घर में ही लाश को घर में रखने का फैसला लिया। उसने लाश के टुकड़े किए उन टुकड़ों को घर के फ्रिज में रख दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें