फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में शादी का वादा कर मुकरी प्रेमिका, प्रेमी ने दी खौफनाक सजा

Sat, 15 Jul 2017 11:55 AM IST
amarujal.com, Presented By: आसिफ इकबाल
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
पहले लोक लाज की परवाह किए बगैर साथ जीने-मारने की कसम खाई। भरी पंचायत युवती ने प्रेमी से शादी करने की बात कह दी, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में ऐसा मोड़ आया कि युवती पीछे हट गई।
विज्ञापन


कहीं और रिश्ते की बात चलने से आहत प्रेमी ने शुक्रवार को घर में घुसकर प्रेमिका को बांके से काट डाला और फरार हो गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।  

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के जवां के गांव गढ़िया निवासी वीनेश उर्फ बंटी पुत्र लटूरी सिंह को करीब तीन साल पहले पड़ोस में रहने वाली मछला (20) पुत्री राजेश सिंह से प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे, तो गांव में चर्चा आम हो गई। गांव में पंचायत हुई, जिसमें प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने की बात कही, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं हुए।
विज्ञापन


इसके बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। इसी दरमियान दोनों के बीच ऐसी खटास पैदा हो गई कि मछला ने बंटी से शादी करने से इनकार कर दिया। इसको लेकर कई बार दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ। पिता ने दो माह पहले मछला को बड़ी बेटी गुड्डी की ससुराल नगरिया थाना छतारी भेज दिया। 
 
विज्ञापन

'मेरी न हो सकी तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा’

करीब आठ दिन पहले मछला घर लौटकर आई तो प्रेमी फिर से शादी करने का दबाव बनाने लगा। इसको लेकर दोनों परिवारों में गुरुवार शाम झगड़ा हुआ। बंटी ने ऐलान कर दिया कि ‘मैं इसे (मछला को) कल तक मार दूंगा, अगर ये मेरी न हो सकी तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा’। बंटी की इस धमकी को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।

शुक्रवार को राजेश सिंह परिवार के साथ खेत पर धान रोपने गया था। खेत पर राजेश ने मछला को चिकनी मिट्टी लेकर घर भेज दिया। उसके पीछे छोटी बेटी मीनेश को बाजरा लेने घर भेजा। मीनेश ने बताया कि जैसे ही मछला कमरे में पहुंची, वहां पहले से मौजूद बंटी ने उसे दबोच लिया और बांके (तेज धारदार औजार) से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जब मछला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी, तब वह दीवार फांदकर भाग गया।

मीनेश के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर थानाध्यक्ष अमित यादव पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि मछला की शादी परिवार वाले बड़ी बहन गुड़िया के देवर से करना चाहते थे, जिसकी भनक वीनेश को लग गई थी। राजेश सिंह ने वीनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें