देश जैसे- जैसे तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है वैसे- वैसे साइबर सुरक्षा का मामला देश के लिए एक चुनौती बनता जा रहा है। महाराष्ट्र के मुंबई में 84,000 रुपये के ऑनलाइन लूट का मामला सामने आया है। मामले में एक युवक के बैंक अकांउट से हैकिंग के जरिए भारी लूट की गई है।
पीड़ित के खाते से पांच अलग- अलग देशों से 9 बार में हैकिंग के जरिये 84,000 रुपये लूट हुई है। युवक ने अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल दो बार बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए किया, जिसके बाद पीड़ित बिकाश कुमार, यह जान कर दंग रह गया कि किसी ने उसके खाते से 9 बार में पांच अलग- अलग देशों से 84000 रुपये गायब हुए हैं।
कुमार ने बताया कि यह ट्रांजेक्शन उसके एसबीआई अकाउंट से हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें क्रेडिट कार्ड पर लेन-देन के लिए वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) रात को मिला था। आगे उन्होंने कहा कि जिसके बाद मेरी उत्सुकत काफी बढ़ गई थी कि मैंने तो कोई लेनदेन भी नहीं किया फिर भी मुझे ओटीपी पासवर्ड कैसे आया।
कुमार ने आगे बताया कि जब मैंने अपना ईमेल चेक किया तो मैंने पता चला कि पांच अलग- देशों से कई वेबसाइटों से नौ लेन-देन किए गए हैं, जिनमें कुछ ही मिनटों के अंदर 84,000 रुपये गायब हुए हैं।
मामले में साइबर कानून विशेषज्ञ प्रशांत माली ने कहा कि यह एक बहुत ही अनोखा केस है, जिसमें एक ही समय में विभिन्न जगहों से इतने सारे लेनदेन किए गए हैं। उन्होंने संभावना जताई है कि कई हैकर पकड़े जाने से बचने के लिए एक साथ लेनदेन कर रहे हैं।