हैदराबाद में 60 वर्षीय महिला की उसके बेटे ने कथिततौर पर पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी बेटे का नाम अकरम बिन इस्माइल बताया जा रहा है।
टाइम्स ऑफ इंयिया के अनुसार, 23 वर्षीय अकरम अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन उसकी मां साजिरा इस बात का विरोध करती थी।
साजिरा के इस रवैये से गुस्से में था। इसके अलावा अकरम के बहन-बहनोई भी साजिरा के छोटे से घर में आकर रहने लगे थे जिसका भी अकरम विरोध करता था।
रविवार को सुबह जब घर में अकरम की मां अकेली थी तब उसने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से साजिरा अचेत हो गई।
घटना की जानकारी होने पर लोगों ने उसे निकट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में कुछ देर तक साजिरा का इलाज चला जहां उसने दम तोड़ दिया।
मामले पी मीर चौक के एसीपी एस गंगाधर ने बताया कि साजिरा के शरीर में कोई बाहरी चोंट नहीं दिखी।
आरोपी बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।