फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या लालच था कि हैवान ने कर दिए 7 कत्ल, जानें यहां

Thu, 29 Sep 2016 11:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु के थिरुवरुमबूर से एक बड़े हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शख्स टी सप्पणी (35) को सात लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।  टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सप्पणी लालच चलते वह लोगों का खून करता था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खूनी लोगों का विश्वास जीत कर उनका कत्ल करता था और उनका कीमती सामान चुरा लेता था। पुलिस ने सप्पणी को तब पकड़ा जब उसके दोस्त थंगादुराई की हत्या का मामला सामने आया। जांच में सप्पणी पर पुलिस का शक बढ़ा और पूछताछ में उसने इस बात का खुलासा भी किया कि वह दोस्त समेत सात लोगों को मौत के घाट उतार चुका है।

पुलिस ने सप्पणी को फोन का आईएमईआई नबंर ट्रैक करके पकड़ा। यह फोन और किसी का नहीं सप्पणी के दोस्त का ही था। जब दोस्त थंगादुराई अपने घर काफी दिन तक नहीं लौटा तो पति की कोई खबर न होने पर पत्नी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी। लेकिन, पत्नी को नहीं पता था कि उसके पति का कत्ल हो चुका है। पुलिस ने थंगादुराई की लाश को कृष्णसमुद्रम के नाले से बरामद किया।
विज्ञापन

 

चोरी करके घर चलाता था सप्पणी

खबरों के अनुसार आरोपी सप्पणी चोरी कर अपनी गृहस्थी को चलाया करता था। सात सितंबर की रात आरोपी ने अपने दोस्त थंगादुराई को अपने पास बुलाया। उस समय सप्पणी के पास चोरी किए हुए महंगे सामान से भरा हुआ बैग था। घटनास्थल पर दोनों ने शराब पी ली और इसी का फायदा सप्पणी ने उठाया।

सप्पणी ने पत्थर से थंगादुराई के सिर पर वार किया और उसने जो सोने की चीजें पहनी थी वह चुरा ली। इसके बाद आरोपी ने उसे नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।
 
विज्ञापन

विश्वास जीत कर करता था कत्ल

Murder
पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्त की तरह लोगों को विश्वास जीतता था और उसके बाद उनके कत्ल कर कीमती चीजों को चुरा लेता था। आरोपी ने कबूल किया है कि इसी तरह से उसने दूसरे लोगों को कत्ल भी किया है। पुलिस पूछताछ के बाद उन जगहों पर लाशें बरामद करने की कोशिश कर रही है, जहां उसने उन्हें ठिकाने लगाया है।

पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि सप्पाणी को किसी गिरोह का सपोर्ट तो नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें