फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः तीस रुपये के लिए बेटे ने मां को पीट-पीट कर मार डाला

Sun, 17 Sep 2017 01:47 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
पीट-पीट कर हत्या - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
गंगेश्वरी (अमरोहा)। शराब पीने के मां ने तीस रुपये नहीं दिए तो बेटे ने लोहे की फूंकनी से पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी। मौके पर ही मां ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर बेटा मौके से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के देहरी खादर गांव में  गांव निवासी सुमरती (65) पत्नी छीतर सिंह अपने छोटे बेटे चंद्रवीर के साथ रहती थी। बड़ा बेटा रणवीर गजरौला के मोहल्ला शांति नगर में रहता है। चंद्रवीर शराब का आदी है। परिवार के लोग उससे अलग रहते हैं।
विज्ञापन

जब तक अस्पताल लेकर पहुंचे सुमरति ने दम तोड़ दिया था

शुक्रवार की शाम सुमरती से छोटे बेटे ने शराब पीने के लिए तीस रुपये मांगे, जिस पर उसने देने से इंकार कर दिया। गुस्साकर चूल्हे के पास पड़ी लोहे की फूंकनी से मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए । लहूलुहान सुमरती बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।

शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोग सुमरती को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां के डाक्टरों ने सुमरती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के बड़े बेटे की तहरीर पर छोटे बेटे चंद्रवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें