पश्चिम बंगाल में एक भाई को अपनी बहनों की आबरू बचाने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी है। घटना बंगाल के नादिया की है जहां शुक्रवार को कुछ बदमाशों ने 36 साल के शख्स गोलाम मुर्ताजा अहमद और उनकी बहनों का पीछा करना शुरू कर दिया।
घटना के दौरान अहमद अपनी बहनों के साथ डेबाग्राम से अपने घर शेवरताला गांव लौट रहा था। रात के 10 बज रहे थे, तभी 5 बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। हैवान बन चुके बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर अहमद की बहनों पर गंदे कमेंट्स करने लगे।