महाराष्ट्र के मशहूर हिल स्टेशन महाबलेश्वर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने अपने ग्यारह साल के बेटे के सामने कथित तौर पर इस घटना को अंजाम दिया उसके बाद उसने खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी अनिल शिंदे (34) जो कि पेशे से ड्राइवर है बुधवार को वो उसकी पत्नी सीमा (30) तथा 11 साल के बेटा के साथ सतारा जिले में हिल स्टेशन घूमने गया था।
हिल स्टेशन से लौटकर परिवार होटल वापस आ गया उसके बाद पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बुरी तरह बहस हुई। आवाज सुनकर बेटा उठ गया उसने देखा कि पिता उसकी मां पर चाकू से हमला कर रहा है। बेटे ने पिता को रुकने की अपील की लेकिन शिंदे ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को मार डाला और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।
लड़का कमरे से बाहर भाग गया और होटल मैनेजर को इस घटना से अवगत कराया जिसके बाद मैनेजर ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या और आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।