फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी में मां ने लगाए ठुमके, शर्म से बाप ने दे दी जान

Thu, 16 Feb 2017 12:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सुसाइड का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक पति ने सिर्फ इसलिए जहर खा लिया क्योंकि उसकी पत्नी ने डीजे पर ठुमके लगाए थे। चौंका देने वाली बात है कि मां अपनी बेटे की शादी में नाची थी, लेकिन पिता को ये रास नहीं आया और उसने शर्म के मारे खुद को खत्म कर दिया।
विज्ञापन


पति ने जहर खाकर मौत को गले लगाया है। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।दरअसल, कोतवाली शहर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के बेटे की पिछले हफ्ते शादी थी।
विज्ञापन

बेटे के दोस्तों के बीच नाची थी मां

शादी से एक दिन पहले गांव के पास कुएं पर रस्म अदायगी के दौरान परिजन व दूल्हे के दोस्त नाच रहे थे। दूल्हे के दोस्तों से उसकी मां से भी नाचने के लिए कहा तो उसने फिल्मी गीत पर डांस कर दिया। इस बात से दूल्हे का पिता नाराज हो गया। उसकी पत्नी से झड़प हो गई। वह पत्नी से नाराज हो गया। दोनों में बोलचाल बंद हो गई।

शादी के दो दिन बाद दूल्हे के पिता ने जहर खा लिया। उसके जहर खाने से हड़कंप मच गया। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें