फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन सप्लाई करने आए दो भाई गिरफ्तार, पाकिस्तान मेड पिस्टल भी बरामद

Thu, 16 Feb 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हेरोइन सप्लाई करने आए दो भाई गिरफ्तार - फोटो : दीपक अरोड़ा
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ड्रग्स सप्लाई करने आ रहे अमृतसर निवासी दो भाइयों को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया है। दोनों को सेक्टर-55/56/39/40 के चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से 4.5 लाख रुपये कैश, 171 ग्राम हेरोइन, दुबई का सिम, 4 मोबाइल, दो पिस्टल, 9 कारतूस और कई पहचान पत्र बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ड्रग्स और पिस्टल पाकिस्तान मेड हैं। वहीं पुलिस ने उनकी स्विफ्ट कार, जिस पर जाली नंबर लगा था, को भी कब्जे में ले लिया है। दोनों की पहचान अमृतसर के गांव छयाटा निवासी पवन और रमन कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। 

बुधवार को सेक्टर-39 थाने में पत्रकारों से वार्ता में डीएसपी साउथ दीपक यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक चंडीगढ़ में नशे की सप्लाई करने आ रहे हैं। इस पर एसएचओ राजदीप सिंह के नेतृत्व में एसआई जसपाल सिंह ने सेक्टर-55/56 की डिवाइडिंग रोड पर मंगलवार रात नाका लगाया। नाके पर सफेद रंग की हरियाणा नंबर की स्विट कार को रोका। पुलिस ने उनसे कागजात दिखाने को कहे तो दोनों युवक बहाना बनाने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों युवक पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। इसके बाद कार की तलाशी लेने पर उसमें से ड्रग्स, कैश और .30 बोर के दो पिस्टल 9 कारतूस के साथ बरामद हुए।
विज्ञापन

पंजाबी सिंगर के एल्बम में काम कर चुका है पवन

हेरोइन सप्लाई करने आए दो भाई गिरफ्तार - फोटो : दीपक अरोड़ा
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पवन कुमार और रमन कुमार बताया। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने से नशा तस्करी का काम कर रहे थे। वहीं पुलिस ने दोनों के रिकार्ड खंगाले तो उन पर अमृतसर में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के दो और जयपुर में एक केस दर्ज मिला। पुलिस दोनों राज्यों की पुलिस से उनकी जानकारी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया है।

पंजाबी सिंगर के एल्बम में काम कर चुका है पवन
जांच में सामने आया है कि पवन कुमार कुछ समय पहले पंजाबी सिंगर बलकार अनखिला के एक गाने ‘सन्नी देओल’ की वीडियो में काम कर चुका है। वहीं पवन पर अमृतसर के मकबूलपुर थाने मेें आर्म्स एक्ट और अमृतसर स्थित छयाटा थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। इन मामलों में पवन ने बेल जंप की हुई है और उसकी पीओ की प्राक्रिया अदालत में चल रही है। वहीं उसके छोटे भाई रमन कुमार पर अमृतसर स्थित घरिन्दा थाने में दो एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं और अमृतसर स्थित छयाटा थाना में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। एनसीबी को उनके घर से ढाई क्विंटल ड्रग्स मिली थी। इसके बाद उनके घर को सील कर दिया गया था।

22 लाख के प्लॉट पर 55 लाख की कोठी
सूत्रों के अनुसार पवन और रमन के नाम एक प्लॉट अमृतसर और एक सन्नी एन्क्लेव में सामने आया है। सन्नी एन्क्लेव का प्लॉट 22 लाख रुपये में खरीदा था। वहीं इस पर 55 लाख रुपये की लागत से कोठी बनने वाली है। इसके अलावा दोनों के पास एक एसयूवी भी है। पुलिस उसे भी कब्जे में लेने का प्रयास कर रही थी। पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों के पास इतना पैसा और संपत्ति कहां से आई इसकी जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें