फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने ही चल सकी लव मैरिज, पत्नी को खत्म कर खुद को मारी गोली

Fri, 09 Sep 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी 
विज्ञापन
निशानेबाजी
विज्ञापन
दांपत्य जीवन की दहलीज तक पहुंची एक प्रेम कहानी का छह महीने बाद ही दुखद अंत हो गया। आपसी विवाद में रक्सा के डेली गांव में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महिला ललितपुर जिले के एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका थी, जबकि उसका पति टेंट और शामियाना का काम करता था।
विज्ञापन


सीपरी बाजार के बौद्ध नगर मसीहागंज निवासी जय सिंह (30) ने ललितपुर के आजादपुरा निवासी मोनिका कुशवाहा (25) के साथ मार्च 2016 में कोर्ट मैरिज की। जय सिंह सीपरी बाजार में टेंट व शामियाना का काम करता था जबकि मोनिका बीटीसी करने के बाद तालबेहट ललितपुर के एक स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात हो गई थी।

जय सिंह पाली पहाड़ी गांव डेली में मकान बनवा रहा था। यहां बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे घर के सामने से जब लोग गुजरे तो उन्होंने देखा कि तीन मंजिला इस मकान की सबसे ऊपर बनी सीढ़ी पर एक दोनों बैठे हुए हैं। जब दोपहर तक लोगों ने दोनों को एक ही स्थिति में दोनों को बैठे देखा तो अनहोनी की आशंका हुई और मामले की सूचना थाना रक्सा पुलिस को दी। पुलिस मकान पर पहुंची तो देखा कि मोनिका की माथे पर और जय सिंह की कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शादी के बाद छोटी-छोटी बातों पर बना विवाद

Murder
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत एकत्र किए। मृतक जय सिंह के भाई अजय सिंह ने बताया कि शादी के कुछ समय के बाद से ही दोनों के बीच में छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद होने लगा था। बुधवार को मौर छठ के चलते शाम करीब साढ़े सात बजे जय सिंह और मोनिका पूजा करने के लिए कार से निकले थे। देर रात तक जब वह घर लौटकर नहीं आए तो परिजनों ने समझा कि वह घूमने के लिए निकल गए होंगे।

एसएसपी का कहना है कि आपसी विवाद के चलते पत्नी की माथे पर गोली मारने के बाद पति ने स्वयं कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें