फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की नृशंस हत्या, हैवान ने पहले उतारी खाल फिर कर दिए कई टुकड़े

Tue, 21 Feb 2017 05:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अमरिया में दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक सिरफिरे ने नशे की हालत में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया है। उसने घर के बाहर खेल रहे छह साल के मासूम को अगवा किया और फिर नजदीक के अस्पताल में ले गया। उसने वहां दरिंदगी बरतते हुए बच्चे की नृशंस हत्या कर दी।
विज्ञापन


होश खो बैठे हैवान इतना क्रूर हो गया कि मासूम की हत्या करने के बाद उसने छुरी से उसके शरीर की खाल उतार शव के कई टुकड़े कर दिए।

इस बीच अचानक पहुंचे आरोपी के ताऊ  वहां पहुंचा तो उसने शोर मचाया। जिसके बाद जमा हुई भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर परिवार को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें