फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने के इनकार पर पति ने पीटा

Wed, 21 Sep 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
पति के साथ आए दो अंजान युवकों से शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करने पर विवाहिता की पिटाई के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के मायके वाले ससुराल पहुंचे और उसे साथ ले गए। इस बीच कोतवाली पुलिस के एएसपी के आदेश पर पति व दो अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ व मारीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है और वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। 15 सितंबर को आरोपी पति दो अंजान युवकों के साथ नशे की हालत में घर आया और विवाहिता से बहस करने लगा। इस बीच उसने विवाहिता पर दोनों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला।

पति विरोध करने पर उसकी पिटाई करने लगा, लेकिन शोर सुनते ही पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और उसे बचा लिया। दूसरे दिन विवाहिता ने मायके वालों को फोन किया और सारी घटना की जानकारी दी। पति के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें