दिल्ली पुलिस ने चाणक्यपुरी से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खाने के लिए कछुओं को अपनी गाड़ी में छुपा कर ले जा रहा था। अमन नाम के इस शख्स ने 3 हजार रुपये में ये कछुए खरीदे थे।
पूछताछ के दौरान अमन ने बताया कि उसने अपने ससुर के लिए कछुए खरीदे थे। उसके ससुर टीवी के मरीज हैं और वह उनके खाने के लिए कछुए ले जा रहा था। अमन ने बताया कि जब उसे पता लगा कि टीबी का उपचार कछुए से किया जा सकता है तो उसने कछुए खरीदने का निश्चय किया।
सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमन अंबेडकरनगर का रहने वाला है और वह अपनी कार में कछुए छुपा कर ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान
दिल्ली पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह कार छोड़कर भाग गया।
जब कार की तलाशी ली गयी तो उसमें 5 कछुए पाये गये। उन पर वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि अमन ने कछुए कहां से खरीदे। अधिकारी ने बताया कि कछुओं का इस तरह से इस्तेमाल निषेध है क्योंकि कछुआ अनुसूचित प्रजाति है।