फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: 2013 के शक्ति मिल केस से जुड़े आरोपी पर हमला करने वाला गिरफ्तार

Thu, 25 Oct 2018 12:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शक्ति मिल केस के आरोपी पर हमला करने वाला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने बुधवार को 20 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे 21 साल के एक अन्य पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 21 साल के व्यक्ति पर सोमवार की रात हमला हुआ था।

विज्ञापन


जिसपर हमला हुआ वह शक्ति मिल गैंगरेप केस में गिरफ्तार हो चुका है। इस मामले में एक फोटोजर्नलिस्ट का साल 2013 में पांच व्यक्ति ने सामुहिक दुष्कर्म किया था। उस समय वह नाबालिग था।

अब इस मामले में पुलिस हमला करने वाले दो और व्यक्तियों की तलाश कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, 'हमने एक आरोपी दानिश सईद (20) को गिरफ्तार कर लिया है। वह दो अन्य लोगों के साथ बाइक पर सवार था। उसने शिकायतकर्ता पर घात लगाकर हमला किया। उसने और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता पर चाकू और बांस से हमला किया था।'
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सईद का कहना है कि उसने पुरानी दुश्मनी के चलते हमला किया था। सईद को स्थानीय कोर्ट के सामने पेश करने के बाद तीन दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। शिकायतकर्ता को हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह अब खतरे से बाहर है।

अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता के खिलाफ भी बॉम्बे पुलिस एक्ट के तहत शहर के भीतर घुसने का मामला दर्ज किया जाएगा। उसे जून के बाद से बाहर निकाल दिया गया था। क्योंकि शक्ति मिल केस के संबंध में बोर्सटल स्कूल में तीन साल बिताने के बाद इसी साल उसके खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज हुई थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें