आसाराम और गुरमीत राम रामरहीम के बाद अब एक और बाबा पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामला उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले का है, जहां उदासीन अखाड़े के महंत और इंटर कॉलेज के अध्यक्ष सियारामदास पर नौकरी दिलाने के बहाने एक दलित युवती ने रेप का आरोप लगाया है।
महंत पर आरोप है कि उन्होंने न सिर्फ युवती का रेप किया बल्कि कॉलेज प्रबंधिका और दूसरे लोगों से भी उसका शारीरिक शोषण करवाया। अब पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर महंत को जेल भेज दिया है।
कौन हैं बाबा सियारामदास?
बाबा सियारामदास
बाबा सियारामदास मिश्रिख कस्बे में उदासीन अखाड़ा आश्रम के महंत सियारामदास हैं। सोमवार देर रात रामपुर कलां थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय दलित युवती ने यूपी-100 पर फोन कर आरोप लगाया था।
पुलिस टीम उसे कोतवाली लाई जहां युवती ने आरोप लगाया कि आठ माह पहले महंत ने कॉलेज में नौकरी का भरोसा दिया था। इस दौरान कॉलेज प्रबंधिका रिंटू सिंह उसे फैजाबाद व आगरा ले गई। जहां अज्ञात लोगों ने मेरे साथ रेप किया। इसके बाद महंत सियाराम ने कॉलेज में सोमवार रात रेप किया।
बाबा के चंगुल से ऐसे भागी युवती
युवती का कहना है कि महंत नशे में था और रेप करने के बाद सो गया। इस पर वह उसका मोबाइल फोन लेकर भाग निकली। मामले पर युवती की रिपोर्ट पर कॉलेज के अध्यक्ष एवं महंत सियाराम दास व और प्रबंधिका रिंटू सिंह के खिलाफ रेप, उत्पीड़न, मारपीट, दलित एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।