प्रेम विवाह करने पर घरवालों ने धोखे से बेटी को पांच महीने तक कैद करके रखा। किसी तरह वह बचकर निकली और सीधे जा पहुंची एसडीएम के पास। फिर रोते-रोते सुनाने लगी आपबीती...
मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर गांव का है। बहादरपुर गांव निवासी एक युवती का लक्सर निवासी एक युवक के साथ प्रेम संबंध हो गया, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया तो इस पर पिछले साल छह को युवक व युवती ने परिजनों को दरकिनार करते हुए कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद युवक युवती को अपने घर ले गया था।
10 नवंबर 2016 को कोर्ट मैरिज का रजिस्ट्रेशन भी हो गया था। बताया जाता है कि तब से युवती उक्त युवक के साथ ही रह रही थी लेकिन विगत एक सितंबर को युवती की छोटी बहन अपनी बहन की ससुराल लक्सर आयी तथा उसको बहाने से अपने घर बहादरपुर ले गई। तथा जहां युवती के परिजनों ने उसे बंधक बना लिया।
उधर युवक उसके आने का इंतजार करता रहा लेकिन वह वापस घर नही आयी तो उसे चिंता हुई। युवक के द्वारा संपर्क करने पर उसके परिजनों ने एक दो दिन में वापस भेजने की बात कही। युवक का आरोप है कि युवती को परिजनों ने अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया औऱ एक कमरे में कैद कर दिया।