पंजाब के लुधियाना में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5 युवकों के साथ तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के छापेमारी के दौरान होटल मालिक फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
लुधियाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर होटल शेरे पंजाब के पास एक होटल पर छापा मारा। पुलिस ने छापेमारी में होटल के कमरों से पांच युवकों और तीन युवतियों को आपत्ति जनक हालत में पकड़ा।
होटल मालिक दमनप्रीत सिंह और गगनप्रीत सिंह दोनों भाइयों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। जबकि होटल मैनेजर यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले हरीओम पुत्र शंकर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इनके अलावा पुलिस ने कर्ण मल्होत्रा, वरुण कपूर, गौरव सहिजपाल, जगदीश सिंह को भी पकड़ा है। ये सभी होटल के कमरों से रंग रलियां मना रहे थे। होटल मालिक दमनप्रीत सिंह और गगनप्रीत सिंह की तलाश जारी है।