फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने प्रेमिका की सगाई में किया हंगामा, पिटाई के बाद कराई गई शादी

Tue, 18 Oct 2016 02:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद 
विज्ञापन
प्रेमी युवक ने किया आत्मदाह
विज्ञापन
तीन साल से प्रेम में डूबे युवक ने रविवार को अपनी प्रेमिका की सगाई के दौरान लड़के के परिजनों को प्रेमिका के साथ अपनी साथ तस्वीरों को दिखा हंगामा किया तो रिश्ता तोड़ दिया गया। इस हरकत के बाद प्रेमी को जमकर पीटा भी गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यह कहकर केस थाने नहीं जाने दिया गया कि समझौता कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार रात तक चली पंचायत के बाद प्रेमी युगल की रजामंदी को देखते हुए उनका ब्याह करा दिया गया। सांवडीह गांव निवासी विकास कुमार ढकपुरा स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। उसकी नानी श्यामकली मौजूदा ग्राम प्रधान है। पड़ोस में रहने वाली प्रियंका से उसका प्रेम संबंध हो गया। 
विज्ञापन

बोला प्रियंका की शादी मुझसे ही होगी

lover
प्रियंका के परिजनों ने उसकी शादी दूसरे लड़के से तय कर दी। रविवार को लड़के के परिवार के लोग प्रियंका के घर में सगाई के लिए आए तो विकास पहुंच गया। उसने लड़के के परिजनों को मोबाइल में प्रियंका के साथ अपनी फोटो दिखाकर प्रेम संबंध के बारे में बताया। बौखलाए लोगों ने विकास को जमकर पीट दिया। 

लड़के के परिजन रिश्ता तोड़कर चले गए। सोमवार रात तक प्रियंका और विकास के परिजनों के बीच पंचायत होती रही। उन दोनों ने कहा कि वे शादी करना चाहते हैं। आखिर में उनके परिवार के लोग भी राजी हो गए। रात में ही उनका ब्याह कराया गया। शादी की रस्मों को पूरा कर प्रेम में डूबे प्रियंका और विकास एक-दूजे के हो गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें