उत्तर प्रदेश के मथुरा में सेना के अस्पताल में तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल (चिकित्सक) की मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड केस का माना जा रहा है और पुलिस के मुताबिक कर्नल टीवी जाधव ने गाड़ी के अंदर इंजेक्शन लगा कर सुसाइड किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मथुरा के अस्पताल में दो साल से तैनात कर्नल जाधव शुक्रवार को जूनियर कर्मचारी के साथ लंबी ड्राइव पर गए थे, जिसके बाद यह हादसा हुआ।
इस बीच युवती और कर्नल के बीच बहस हो गई और उन्हें मौके से बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। उसके साथ ड्राइव पर गई युवती की सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची और कर्नल को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के रहने वाले जाधव के दो बच्चे हैं, लेकिन उनका अपनी जूनियर ऑफिसर जो देहरादून की है, के साथ नाजायज संबंध थे।