फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, लश्कर कमांडर अयूब ढेर

Thu, 17 Aug 2017 07:44 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
ayub lelhari
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में काकपोरा के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर के कमांडर अयूब लेल्हारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलवामा के बाबगूम कोएल इलाके में यह मुठभेड़ बुधवार दोपहर से जारी है। मामले में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया था।  #UPDATE: LeT commander Ayub Lelhari killed in encounter between security forces&terrorists in Kakpora's Banderpora in Pulwama, Jammu&Kashmir — ANI (@ANI) August 16, 2017
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि अयूब लीलहरी सबसे ज्यादा वांछित आतंकवादियों में से एक था। सेना के लिए यह एक बड़ी सफलता है।
  He (Ayub Lelhari) was one of the most wanted terrorists. It's a great success for the forces: SP Vaid, DGP J&K pic.twitter.com/NMocQoEl5b — ANI (@ANI) August 16, 2017


गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों से मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के मुख्य अभियान कमांडर यासिन इटू समेत तीन आतंकियों के मार गिराया था। इस दौरान दो जवान भी शहीद हुए थे। 

पढ़ें: J&K: स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानी सेना ने तोड़ा सीजफायर, महिला घायल

जैनापोरा इलाके के अवनीरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ के विशेष अभियान समूह ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

तलाशी के दौरान आतंकियों ने उनपर गोली चला दी जिसकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोली चलाई जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकियों की गोलीबारी में पांच सेना कर्मी घायल हो गए, जिनमें से दो शहीद हो गए थे। वहीं रुक- रुक हुई गोलीबारी में सेना ने तीनों आतंकियों को मार गिराया गया था। 
विज्ञापन


पढ़ें: J&K: आर्मी गुडविल स्कूल का नाम बदला, अब होगा शहीद लेफ्टिनेंट उमार फयाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें