फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं तरुण तेजपाल, जानिए पूरे मामले से जुड़ी अहम बातें

Thu, 28 Sep 2017 05:17 PM IST
amarujala.com- presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के चर्चित पत्रकार तरुण तेजपाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज है। गुरुवार को गोवा कोर्ट में इस मामले में अहम सुनवाई हुई। आइए आपको बताते है कि आखिर कौन हैं तरुण तेजपाल और क्या था ये पूरा मामला?
विज्ञापन
तहलका मैगजीन के संस्थापक और पूर्व संपादक तरुण तेजपाल पर उनकी ही महिला सहकर्मी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। उनकी सहकर्मी के अनुसार नवंबर 2013 में तरुण ने गोवा के एक होटल में उनका यौन उत्पीड़न किया। तहलका के पूर्व संपादक ने अपने पद को बचाने के लिए छह महीने तक कोशिश की। इस मामले में पहली एफआईआर 22 नवंबर को की गई, और 30 नवंबर 2013 को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तेजपाल की गिरफ्तारी के बाद गोवा पुलिस ने उसे पणजी से 40 किमी दूर सदा उपजेल भेजा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 नवंबर 2013 को उन सभी मेल का खुलासा हुआ, जो तेजपाल ने पीड़िता को भेजे थे। मेल में तेजपाल ने पीड़िता से कई बार माफी मांगी और गलती को स्वीकार किया, लेकिन पीड़िता ने 25 नवंबर 2013 को तहलका से इस्तीफा दिया। इस मामले में 28 नवंबर को तहलका की संपादक शोमा चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया। शोमा पर मामले को छिपाने का आरोपी था।  19 मई 2014 को तेजपाल की मां के दाह संस्कार के लिए उन्हें आंतरिक जमानत दी गई। इसके बाद 1 जुलाई 2014 को सुप्रीम कोर्ट ने तेजपाल को जमानत दे दी। 7 अक्टूबर 2017 को अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय ने तेजपाल पर आरोप तय किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें