फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर महिला को कड़े पहरे में रखा, ढाई महीने तक बनाया हवस का शिकार

Wed, 20 Sep 2017 07:09 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एक महिला को पहले अगवा किया गया। फिर उसे एक ऐसी जगह बंधक बनाकर रखा जहां परिंदा भी पर ना मार सके। दरिंदे ने महिला को ढाई महीने तक हवस का शिकार बनाया। पढ़ें दरिंदों से कैसे बची महिला?...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। ढाई महीने पहले महिला का अपहरण अतरौली के अवंतीबाई चौराहे से हुआ था। जिस वक्त उसका अपहरण हुआ वो अपने देवर के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। देवर उसे टैंपों में बैठाकर कुछ सामान लेने के लिए गया था। 

पढ़ें:- महिला मरीज का रेप करने के बाद डॉक्टर ने दिया शर्मनाक बयान

आरोप है कि पड़ोसी गांव के एक युवक ने अपने साथियों के साथ महिला का अपहरण कर लिया। आरोपी महिला को अपहरण कर गुरुग्राम ले गए। यहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। साथ ही ढाई महीने तक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
जहां महिला को बंधक बनाकर रखा गया था वहां पर चार लोग उसकी रखवाली करते थे, ताकि भाग ना पाए। लेकिन किसी तरह से महिला अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच कर निकल गई। वहां एक शख्स से मदद मांगकर वो अलीगढ़ पहुंची। 

पढ़ें:- मैं तुमसे शादी करुंगा कहकर बीजेपी पार्षद करता रहा रेप, अब वीडियो दिखाकर कर रहा ब्लैकमेल

महिला ने अतरौली कोतवाली पहुंचकर अपने साथ हुई अमानवीयता का दर्द बयां किया। कोतवाल उत्तमचंद पटेल का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें