विधवा को नशीला पदार्थ खिलाकर उससका बलात्कार करने के जुर्म में एक योग टीचर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि आरोपी योग टीचर ने पीड़िता के शरीर से बुरी आत्माओं को दूर करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और फिर उसका बलात्कार किया।
मामला केरल के कोचि शहर का है। विधवा ने पुलिस को शिकायत देकर यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी योग टीचर ने उससे 31 लाख रुपए ऐंठ लिए हैं। विधवा ने कहा कि आरोपी 2010 से उसका बलात्कार कर रहा था।
महिला ने पुलिस को बाताया कि आरोपी योग टीचर ने उससे ऐंठे गए रुपयों से कार भी खरीदी था। आरोपी का नाम रामचंद्रन है जो चेरथला के पास पेरुम्बलम का रहने वाला है।