बता दें कि जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय का छात्र नजीब अहमद भी करीब एक साल से लापता है। सीबीआई नजीब के मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग सीबीआई को नहीं मिला है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने इस संदर्भ में सीबीआई को फटकार लगाई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने कहा था कि ऐसा लगता है सीबीआई जांच में दिलचस्पी नहीं ले रही है। सीबीआई के डीआईजी जांच की सही निगरानी नहीं कर रहे हैं। मामले की जांच इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी कर रहा है जबकि उन्होंने डीआईजी को जांच करने का निर्देश दिया था।
नजीब के साथ क्या हुआ, यह पता लगना चाहिए। नजीब के परिजनों के वकील ने कहा कि उन्हें टेस्ट से कोई आपत्ति नहीं है। यह निर्देश अदालत ने नजीब की मां फातिमा नफीस की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया था। जेएनयू में एमएससी का छात्र 15 अक्टूबर 2016 से लापता है।