फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर गिरफ्तार, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 21 Feb 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन

बिहार और झारखंड के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ज्वाइंट कमिश्नर (ऑडिट) को गिरफ्तार किया गया है। कमिश्नर राम बाबू गुप्ता पर सिक्किम की एक नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कमिश्नर को एकलव्य सुपर 50 के हॉस्टल से धर दबोचा गया है। राम बाबू इसी हॉस्टल के चीफ मेंटॉर हैं और छात्रा यहीं मेडिकल की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, सिक्किम और बिहार के बीच तय एमओयू के तहत छात्रा यहां पढ़ने के लिए आई थी। छात्रा के पिता सिक्किम के पुलिस विभाग का हिस्सा हैं। पीड़िता के परिजनों ने इस संदर्भ में सिक्किम सरकार से मदद की गुहार लगाई है। 

वहीं सिक्किम सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहार सरकार से हर संभव कदम उठाए जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद ही आरोपी कमिश्नर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें