फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक नकल की तैयारी करते दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक नकल की तैयारी करते दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने केंद्र व्यवस्थापक सहित छह को किया नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। कस्बा स्थित एसएन सिंह इंटर कॉलेज के बाहर मंगलवार की सुबह हाईस्कूल विज्ञान की बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल करवाने की तैयारी में जुटे दो लोगों को थानाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। एसओ मिर्जापुर ने मामले की एफआईओर दर्ज कर ली है।
एसओ आलोक मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब पौने सात बजे वह पुलिस बल के साथ एसएन सिंह इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने निकले थे। इसी बीच परीक्षा केंद्र के आसपास घूम कर देखा कि केंद्र के समीप ही कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में खड़ी बुलेरो में तीन लोग मॉडल पेपर, क्वेश्चन बैंक आदि पुस्तकों के पन्ने उलट पलट रहे थे। पुलिस को देखते ही एक युवक भाग गया। जबकि थाना राजेपुर निवासी संदीप कुमार और रमेश उर्फ बृजकिशोर निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए लोगों ने भागने वाले युवक का नाम रामतीर्थ निवासी ग्राम बिचपुरिया थाना राजेपुर बताया है।
विज्ञापन

एसओ ने पकड़े गए दोनों लोगों के पास से हाईस्कूल विज्ञान का एक मॉडल पेपर, एक क्विश्चन बैंक, सादा कागज, पेन गाड़ी से बरामद किए। एसओ मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों ने कुबूल किया है कि उन्हें कालेज प्रबंधक पी सिंह, केंद्र व्यवस्थापक रामनिवास, व्यवस्थापक, एन सिंह ने परीक्षा में परीक्षार्थियों को नकल करवाने के लिए उन्हें भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए संदीप, रमेश उर्फ बृजकिशोर तथा फरार पी सिंह, रामतीर्थ, एसएन सिंह केंद्र व्यवस्थापक रामनिवास के विरूद्ध आईपीसी की धारा 420, 120बी तथा सार्वजनिक परीक्षा नकल विरोधी अधिनियम की धारा 6/10 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
000000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें