फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: हथियारबंद आदिवासियों ने दो उग्रवादियों को उतारा मौत के घाट

Wed, 22 Jun 2016 05:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पारंपरिक हथियारों से लैस आदिवासी - फोटो : getty images
विज्ञापन
झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासियों और उग्रवाद‌ियों के बीच हुई ‌हिंसक झड़प में दो उग्रवादियों की हत्या कर गई। ये हत्याएं आदिवासी समूह के कुछ हथियारबंद लोगों ने की।
विज्ञापन


खूंटी जिले से लगभग 40 किमी दूर तोरपा ब्लॉक में मंगलबार रात अवैध तरीके से दो उग्रवादी धुस आए थे। इन उग्रवाद‌ियों ने स्थानीय आदिवासियों को जान से मारने की धमकी दी जिसका लोगों ने विरोध किया।

इसके बाद उग्रवाद‌ियों और स्थानीय आदिवासियों के बीच झड़प हो गई जिसमें पारंपरिक हथियारों से लैस ग्रामीणों ने दो उग्रवाद‌ियों को मार गिराया। मारे गए दोनों उग्रवाद‌ियों की पहचान तेनू बेंगरा और दीपक बेंगर के रुप में हुई है। स्थानीय आदिवासियों में से कुछ को हल्की चोटें आई है।
विज्ञापन


खूंटी जिले के एसपी अनिश गुप्ता ने बताया की स्थानीय आदिवासियों और उग्रवाद‌ियों के बीच पहले भी कई बार झड़पे हो चुकी है। पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया है। बैठक में उग्रवादीयों के गांव और जंगलों में शरण लेने के विरुध आभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें