फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बहू की हत्या के आरोप में जनता दल (यू) के नेता पर FIR

Wed, 04 Oct 2017 06:29 PM IST
amarujala.com, Presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में जनता दल ( यू ) के नेता अरुण कुशवाहा पर दहेज के लिए बहू की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने उनके अलावा उनकी बेटी और पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अंग्रेजी वेबसाइट न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पुलिस ने उक्त एफआईआर विवाहिता रीना के पिता महेश भगत की शिकायत पर दर्ज की है।
विज्ञापन


महेश भगत ने शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी रीना की शादी अरुण कुशवाहा के बेटे दीपक कुमार से 2015 में हुई थी। बेटी की शादी में उन्होंने हैसियत के मुताबिक नकदी और जेवर दिए थे, लेकिन अरुण और उसके परिवार वालों की तरफ से रीना को कार के लिए परेशान किया जाता था और इसी के चलते उसकी बेटी रीना की हत्या कर दी गई। दीपक और रीना का 11 महीने का बच्चा भी है। वहीं अरुण कुशवाहा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि रीना की मौत दुर्गा पूजा में व्रत रखने के कारण हुई थी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें